आधुनिक भारतीय इतिहास GK: महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर

आधुनिक भारतीय इतिहास GK: महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर

Share This Post With Friends

Last updated on April 25th, 2023 at 06:03 pm

उत्तर प्रदेश में आगामी कुछ माह में शिक्षकों की भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में tgt social science और pgt history के भी काफी प्रतियोगी सम्मिलित होंगे इसीलिए मैं आधुनिक भारतीय इतिहास GK महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर, tgt,pgt, ke liye history ke important questions आपके लिए लेकर आया हूँ।  इस ब्लॉग में बहुत ही महत्वपूर्ण tgt, pgt हिस्ट्री के important questions आपको मिलेंगे।

आधुनिक भारतीय इतिहास GK: महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर

आधुनिक भारतीय इतिहास GK

इस ब्लॉग में मैं आधुनिक भारतीय इतिहास के अति महत्वपूर्ण प्रश्नों की प्रश्नोत्तरी लेकर आया हूँ। ये  प्रश्न प्रत्येक कम्पटीशन में आपको मिलेंगे। ये प्रश्न आपको किसी भी प्रतियोगिता में अच्छे नंबर प्राप्त करने में सहायक होंगे। आपकी सफलता के लिए ही हम प्रयासरत हैं। इस ब्लॉग का उद्देश्य आपकी सफलता में योगदान देना है आप लोगों से बस इतनी सी गुजारिश है अगर ये प्रश्नोत्तर आपको पसंद आएं तो अपने मित्रों को भी शेयर करें और ब्लोग्स को सब्सक्राइब करदें ताकि आपके ईमेल पर प्रत्येक नई पोस्ट की जानकारी मिलती रहे। 

 

1- “हमें रणजीत सिंह की मृत्यु के पश्चात् पंजाब को तुरंत जीत लेना चाहिए और सिंध को अपनी सीमा बना लेना चाहिए। कम्पनी तो बड़े-बड़े ऊंटों को खा चुकी है, इस मच्छर की तो बात ही क्या है” — यह कथन किसका है ?

उत्तर –डब्ल्यु. एफ. ऑसबर्न 

2- प्रथम एंग्लो-सिक्ख युद्ध कब हुआ ?

उत्तर1845-46 

3- द्वितीय एंग्लो-सिक्ख युद्ध कब हुआ?

उत्तर1848-49 ,

4-पंजाब का अंग्रेजी राज्य में कब विलय किया गया?

उत्तर- 29 मार्च 1849 

5- लार्ड डलहौज़ी भारत का गवर्नर-जनरल  कब से कब तक रहा?

उत्तर1848-56 

6- सिक्किम का भारत में विलय कब किया गया?

उत्तर- 1850 

7- लोअर बर्मा ( पीगू ) का विलय भारत में कब किया गया?

उत्तर- 20 दिसम्बर 1852 

8- Doctrin of Lapse ( व्यपगत का सिद्धांत ) किस गवर्नर-जनरल द्वारा लाया गया?

उत्तर- लार्ड डलहौज़ी 

9- व्यपगत के सिद्धांत के तहत सर्वप्रथम किस राज्य का विलय अंग्रेजी राज्य में किया गया?

उत्तर- सतारा (1848 )

10- डलहौज़ी ने कौन-कौन से भारतीय राज्यों को व्यपगत के सिद्धांत के तहत अंग्रेजी राज्य में मिलाया?

उत्तर- सतारा (1848), झाँसी(1853) , सम्भलपुर (1849), जैतपुर (1849), बघाट (1850), ऊदेपुर (1852) , नागपुर (1854)

11- अवध का अंग्रेजी राज्य में विलय किसके द्वारा और कब किया गया?

उत्तर- लार्ड डलहौजी द्वारा 1856 में अवध का विलय कुशासन का आरोप लगाकर अंग्रेजी राज्य में किया गया। 

12- बंगाल-तोपखाने का मुख्य कार्यालय कलकत्ता से मेरठ कब लाया गया?

उत्तर- लार्ड डलहौजी के कार्यकाल में 

13- भारत में शिक्षा के सुधार के लिए वुड्स का घोषणा-पत्र कब आया?

उत्तर1854 

14- सर्वप्रथम भारत में विश्वविद्यालय किन नगरों में स्थापित हुए?

उत्तर- वुड्स डिस्पैच के तहत तीनों प्रेसीडेंसी नगरों – कलकत्ता, मद्रास और बम्बई में विश्वविद्यालय स्थापित किये गए

15- भारत में प्रथम रेलगाड़ी किसके किस गवर्नर-जनरल के कार्यकाल में चली?

उत्तर- लार्ड डलहौजी के कार्यकाल में 1853 में बम्बई से थाना तक। 

16- भारत में विद्द्युत तार ( Electric Telegraph ) कब शुरू हुआ?

उत्तर- 1852 में डलहौजी के समय में। 

17- भारत में प्रथम बार डाक टिकटों का प्रचलन कब हुआ 

उत्तर- 1854 में डलहौजी के कार्यकाल में। 

18- गंग-नहर कब शुरू की गई?

उत्तर- 1854 में। 

19- महलवाड़ी भूमि पद्धति किसके द्वारा लागू की गयी

उत्तर- मार्टिन बर्ड द्वारा 1833 में। 

20- रैयतवाड़ी पद्धति किसके द्वारा लायी गयी ?

उत्तर- टॉमस मुनरो द्वारा। 

21- बम्बई द्वीप किसने दहेज में दिया था ?

उत्तर1669 में इंग्लैंड के सम्राट चार्ल्स द्वितीय ने एक चार्टर द्वारा बम्बई द्वीप और बंदरगाह जो उसे 1661 में पुर्तगाल की राजकुमारी ब्रेंगेजा की कैथरीन से विवाह करते समय दहेज़ में मिली थी वह उसने ईस्ट इंडिया कम्पनी को दस पाउण्ड किराये पर दे दिए। 

22- ब्लैक हॉल की घटना कब घटी?

उत्तर 20 जून 1756 . 

23- रेग्युलेटिंग एक्ट कब आया?

उत्तर- 1773 

24- किस एक्ट द्वारा ईस्ट इंडिया कम्पनी का व्यापारिक एकाधिकार सम्पत किया गया?

उत्तर 1813 में पारित चार्टर एक्ट द्वारा अंग्रेजी संसद ने कम्पनी के चीन के साथ व्यापार को छोड़कर भारत में व्यापार के एकाधिकार को समाप्त कर दिया।

25- किस एक्ट द्वारा ईस्ट इंडिया कम्पनी के व्यापार को पूरी तरह समाप्त कर दिया गया?

उत्तर– 1833 के चार्टर एक्ट द्वारा।

26- महलवाड़ी भूमि व्यवस्था किन-किन राज्यों के लिए थी?

उत्तर- महलवाड़ी भूमि कर वयवस्था- उत्तर प्रदेश, आधुनिक मध्यप्रदेश, तथा पंजाब। 

27- रैयतवाड़ी भूव्यवस्था किन राज्यों में थी?

उत्तर- यह वयवस्था– बंबई, मद्रास तथा असम में थी। 

28- स्थाई भूमि वंदोवस्त के तहत कौन-कौन से राज्य थे?

उत्तर- बंगाल, बिहार, उड़ीसा और उत्तर प्रदेश के बनारस मंडल में तथा उत्तरी कर्नाटक प्रदेशों में। 

29- भारत में प्रथम मुद्रणालय ( प्रिंटिंग प्रेस ) कहाँ और कब स्थापित हुयी ?

उत्तरभारत में प्रथम प्रिंटिंग प्रेस ईसाई मिशनरियों द्वारा 1556 में गोवा में स्थापित किया गया। 

30- आनंद मठ में किस विद्रोह का वर्णन है?

उत्तर- बंकिम चंद्र चटर्जी के उपन्यास आनंद मठ में सन्यासी विद्रोह का वर्णन है। 

31- चुआर विद्रोह कब हुआ?

उत्तर- चुआर विद्रोह मिदनापुर जिले की आदिम जनजाति चुआर द्वारा 1768 में किया गया। 

32- कोल विद्रोह कब हुआ?

उत्तर- कोल विद्रोह छोटा नागपुर के कोलों द्वारा 1831 में किया गया। यह विद्रोह मुख्य रूप से रांची, सिंहभूम, हजारीबाग, पलामऊ तथा मानभूम के पश्चिमी क्षेत्रों में फैला। 

33- वहाबी आंदोलन किसने चलाया ?

उत्तर- वहाबी आंदोलन राय बरेली के सैयद अहमद द्वारा चलाया गया। 

34- किसने लिखा था की “यदि मैं 12 वर्ष के लिए भारत का सम्राट होता। …… तो कोई भारतीय राजा शेष नहीं रहता…… निजाम का नाम भी सुनाई नहीं देता,,,,,,,नेपाल हमारा होता।”

उत्तर- सर चार्ल्स नेपियर। 

35- 1857 के विद्रोह का तात्कालिक कारण क्या था?

उत्तर- 1856 में सरकार ने पुरानी लोहे वाली बन्दुक ब्राउन बैस के स्थान पर नई एनफील्ड रायफल सेना को प्रयोग के लिए दी। जिसमे यह अफवाह फ़ैल गयी कि इसमें जो कारतूस डाला जाता है उसमें गाय और सूअर की चर्बी लगी है और उस कारतूस को मुँह से काटकर रायफल में डाला जाता था। 29 मार्च 1857 को बैरकपुर छावनी ( बंगाल ) के एक सैनिक मंगल पांडेय ने अपने एजुटेंट पर आक्रमण उसकी हत्या कर दी। 

36- 1857 का विद्रोह कब और कहाँ से शुरू हुआ?

उत्तर- 10 मई 1857 को मेरठ से। 

37- कब भारत का शासन ईस्ट इंडिया कम्पनी से ब्रिटिश राजमुकुट को सौंप दिया गया?

उत्तर- 1858 

38- किस गवर्नर जनरल को साहित्य जगत में “ओवन मैरिडिथ” के नाम से जाना जाता था?

उत्तर- लार्ड लिटन 

39- प्रथम अकाल आयोग की स्थापना कब की गयी?

उत्तर- 1878 में रिचर्ड स्ट्रेची की अध्यक्षता में प्रथम अकाल आयोग का गठन किया गया। 

40- भारत का प्रथम गवर्नर जनरल कौन था?

उत्तर- लार्ड कैनिंग 

41- वित्तीय विकेन्द्रीकरण की निति किसने शुरू की?

उत्तर — लार्ड मेयो द्वारा 

42- किस अधिनियम द्वारा महारानी विक्टोरिया को “केसर-ए-हिन्द” की उपाधि दी गयी?

उत्तर- राज-उपाधि अधिनियम 1876 द्वारा 

43- दिल्ली दरबार का का आयोजन कब किया गया?

उत्तर- 1 जनवरी 1877 को। 

44 – भारतीय भाषा समाचार-पत्र अधिनियम कब आया?

उत्तर मार्च 1878 में लार्ड लिटन द्वारा। 

45- प्रथम फैक्टरी एक्ट कब आया ?

उत्तर- प्रथम फैक्टरी एक्ट लार्ड रिपन के काल में 1881 में आया। 

46- बंगाल का विभाजन किसके द्वारा किया गया?

उत्तर- लार्ड कर्जन द्वारा 1905 में। 

47-बनारस में किसके द्वारा एक संस्कृत कालिज खोला गया>

उत्तर- 1791 में बनारस में ब्रिटिश रेजिडेंट श्री डंकन द्वारा एक संस्कृत कालिज खोला गया। 

48- किस चार्टर एक्ट द्वारा भारत में शिक्षा के लिए एक लाख रूपया का प्रावधान किया गया?

उत्तर- 1813- के चार्ट एक्ट द्वारा। 

49- “किसने कहा कि “यूरोप के एक अच्छे पुस्तकालय की एक अलमारी का एक कक्ष, भारत और अरब के समस्त साहित्य से अधिक मूलयवान है। 

उत्तर- लार्ड मैकाले द्वारा। 

50-  भारत में अंग्रेजी शिक्षा का प्रचलन किसके द्वारा किया गया?

उत्तर- लार्ड मैकाले द्वारा 7 मार्च 1835 के प्रस्ताव द्वारा। 

51- हंटर शिक्षा आयोग का गठन कब किया गया?

उत्तर- 1882 में। 

52- इलाहबाद विश्वविद्यालय की स्थापना कब की गयी?

उत्तर- 1887 में। 

53- भारतीय विश्वविद्यालय अधिनियम का आया?

उत्तर- 1904 . 

54- सैडलर विश्वविद्यालय आयोग कब आया?

उत्तर- 1917-19 में। 

55- भारत में प्रथम समाचार पत्र कब प्रकाशित हुआ और उसका नाम क्या था?

उत्तर- भारत में प्रथम समाचार-पत्र जेम्स ऑगस्टस हिक्की द्वारा 1780 में प्रकाशित किया गया जिसका नाम “The Bengal Gazette” अथवा  The Culcutta General Advertiser 

56- किसे भारतीय समाचार-पत्रों का मुक्तिदाता कहा गया हैं?

उत्तर- चार्ल्स मेटकॉफ को। 

57- ब्रह्म समाज की स्थापना कब और किसके द्वारा हुई?

उत्तर- 1828 में राजा राम मोहन राय  द्वारा। 

58- आदि ब्रह्म समाज की स्थापना किसने की?

उत्तर- केशव चंद्र सेन ने। 

59- प्रार्थना समाज की स्थापना किसने की ?

उत्तर- केशव चंद्र ने महाराष्ट्र में। 

60- आर्य समाज के संस्थापक कौन थे?

उत्तर- स्वामी दयानन्द सरस्वती द्वारा 1875 में बम्बई में आर्य समाज की स्थापना हुयी। 

61- स्वामी दयानन्द सरस्वती के गुरु कौन थे?

उत्तर– स्वामी विरजानन्द। 

62- “पुनः वेदों की ओर चलो” ( back to  the vedas ) का नारा किसने दिया?

उत्तर- स्वामी दयानन्द सरस्वती ने। 

63- “पाखण्ड खण्डिनी पताका” किसने लहराई ?

उत्तर- स्वामी दयानन्द सरस्वती ने 1863 में। 

64- सत्यार्थ प्रकाश किसकी पुस्तक है?

उत्तर- स्वामी दयानन्द सरस्वती की। 

65- किस भारतीय संत ने शिकागो में हुयी धर्म संसद में भारत का प्रतिनिधित्व किया था ?

उत्तर– स्वामी विवेकानंद ने। 

67- रामकृष्ण मिशन की स्थापना किसने की?

उत्तर- रामकृष्ण मिशन की स्थापना स्वामी विवेकानंद द्वारा 1 मई 1897 को बेलूर कलकत्ता में की। 

68- थियोसोफिकल सोसाइटी की स्थापना किसके द्वारा की गयी?

उत्तर- 1875 में मैडम एच. पी. ब्लावतस्की ने अमेरिका  की। 

69- भारत में थीयोसोफिकल सोसाइटी की स्थापना किसने की ?

उत्तर – कर्नल एम्. एस.ऑलकोट ने 1882 में मद्रास के समीप अड्यार में की। 

70- बनारस में सेंट्रल हिन्दू कॉलेज की स्थापना किसने की?

उत्तर- एनी बेसेंट ने 1898 में बनारस में सेंट्रल हिन्दू कालिज की नींव रखी। 

71- कोठारी आयोग किस-से संबंधित है?

उत्तर- कोठारी आयोग जुलाई 1964 में डॉक्टर डी. एस. कोठारी की अध्यक्षता में शिक्षा में सुधार के लिए गठित किया गया था।

72- मुस्लिम एंग्लो-ओरिएन्टल स्कूल की स्थापना कब हुई?

उत्तर- सर सैयद अहमद खां ने 1875 में अलीगढ़ में मुस्लिम एंग्लो-ओरिएन्टल स्कूल की स्थापना की। आगे चलकर 1920 में यह अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के नाम से जाना गया। 

73- किस अधिनियम द्वारा लड़कियों की विवाह की आयु 14 वर्ष और लड़को की 18 वर्ष कर दी गई?

उत्तर- शारदा एक्ट 1930 द्वारा। 

74- भारत में दास प्रथा को कब अवैध घोषित किया गया?

उत्तर –1843 में। 

75- भारतीय राष्ट्रीय सामाजिक सम्मलेन की स्थापना किसने की ?

उत्तर – महादेव गोविन्द रानाडे 1887 में।

76- न्याय दल ( justice party) अथवा दक्षिण भारतीय उदारवादी संघ की स्थापना  किसने की?

उत्तर- 1917 में श्रीपी. त्यागराज तथा डॉक्टर टी. एम. नैयर ने दक्षिण भारतीय उदारवादी संघ की स्थापना की जो आगे चलकर जस्टिस पार्टी के नाम से जाना गया। 

77- सत्यशोधक समाज की स्थापना किसने की ?

उत्तर-1873 में ज्योतिराव फूले ने की

78- बहिष्कृत हितकारिणी सभा की स्थापना किसने की ?

उत्तर – 1924 में बम्बई में डॉक्टर अम्बेडकर ने की। 

79- मण्डल आयोग के अध्यक्ष कौन थे ?

उत्तर – श्री बी. पी. मण्डल। 

80- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना कब हुयी ?

उत्तर- 1885 

81- कांग्रेस के प्रथम अध्यक्ष कौन थे ?

उत्तर- वोमेश चंद्र बनर्जी। 

82- दक्कन सभा की स्थापना किसने की ?

उत्तर – गोपाल कृष्ण गोखले। 

83- किसने कहा “स्वराज्य मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है और मैं इसे लेकर रहूँगा” ?

उत्तर- बाल गंगाधर तिलक। 

84-  भारत में होमरूल आंदोलन किसने चलाया ?

उत्तर – भारत में होमरूल आंदोलन 1915 में एनी बेसेंट द्वारा और 1916 में बाल गंगाधर तिलक ने पूना में चलाया गया। 

85- गणपति और शिवाजी उत्सव किसके द्वारा शुरू  गए ?

उत्तर – श्री बाल गंगाधर  द्वारा 1893 में गणपति उत्सव और 1895 मवन शिवाजी उत्सव त्यौहार मनाया गया। 

86- ग़दर पार्टी की स्थापना किसने की ?

उत्तर- लाला हरदयाल ने ग़दर पार्टी की स्थापना 1 नवम्बर 1913 को  अमेरिका के सान फ्रांसिस्को नगर की 

87- कामा गाटा मारू की घटना क्या है ?

उत्तरबाबा गुर दत्तसिंह ने एक जापानी जलपोत (कामा गाटा मारू ) को किराये पर लेकर 351 पंजाबी सिक्ख तथा 21 मुसलमानों को केनेडा के वेनकुवर नगर जाने का प्रयत्न किया मगर केनेडा सरकार ने इन्हें बदरगाह से लौटा दिया  पुनः कलकत्ता बापस आ गये 

88- भगत सिंह, राजगुरु, और सुखदेव को फांसी कब दी गयी ?

उत्तर- 23 मार्च 1931 

89 – असहयोग आंदोलन कब चलाया गया ?

उत्तर – असहयोग आंदोलन  गाँधी जी द्वारा 1920-22 तक चलाया गया। 

 90- स्वराज्य दल का गठन कब  और किसने किया ?

उत्तर – स्वराज्य  दल की स्थापना 1 जनवरी 1923 को चितरंजन दास और मोतीलाल नेहरू ने की। 

91- गाँधी जी ने किस गोलमेज सम्मेलन में भाग लिया ?

उत्तर- द्वितीय गोलमेज सम्मेलन में 

92- सविनय अवज्ञा आन्दोलन कब चलाया गया ?

उत्तर- सविनय अवज्ञा आंदोलन गाँधी जी द्वारा 1930-31, 1932-34 तक चलाया गया। 

93- गाँधी जी ने किस प्रस्ताव को उत्तरतिथीय चैक ( post dated cheque ) कहा ?

उत्तर- क्रिप्स प्रस्तावों को। 

94- मुस्लिम लीग ने सीधी कार्यवाही दिवस कब मनाया ?

उत्तर 16 अगस्त 1946 को। 

95 –भारत छोड़ो आंदोलन कब शुरू हुआ ?

उत्तर – 8 अगस्त 1942 को। 

96- जलियांवाला हत्याकांड कण हुआ ?

उत्तर 13 अप्रैल 1919 को अमृतसर पंजाब में। 

97- कांग्रेस ने पहली बार पूर्ण स्वराज्य की मांग कब रखी ?

उत्तर- दिसम्बर 1929 के कांग्रेस के लाहौर अधिवेशन में पूर्ण स्वराज्य की मांग रखी और पंडित नेहरू ने 31 दिसम्बर 1929 की अर्धरात्रि को तिरंगा फहराया। 

98- प्रथम भारतीय जो ब्रिटिश संसद के सदस्य चुने गए ?

उत्तर- दादा भाई नौरोजी प्रथम भारतीय थे जो 1892 में उदारवादी दल की ओर से ब्रिटिश संसद के सदस्य चुने गए। 

99-महाराष्ट्र का सुकरात किसे कहा जाता है ?

उत्तर- महादेव गोविन्द रानाडे। 

100- भारत का बेताज बादशाह किसे कहा जाता है ?

उत्तर – बाल गंगाधर तिलक। 

101- तिलक को किसने भारतीय अशांति का जन्मदाता कहा ?

उत्तर- सर वेलेंटाइन चिरोल ने। 



Share This Post With Friends

Leave a Comment

Discover more from 𝓗𝓲𝓼𝓽𝓸𝓻𝔂 𝓘𝓷 𝓗𝓲𝓷𝓭𝓲

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading