प्राचीन भारतीय इतिहास के 300 अति महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी

प्राचीन भारतीय इतिहास के 300 अति महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी

Share This Post With Friends

Last updated on April 19th, 2023 at 09:55 pm

प्राचीन भारतीय इतिहास के 300 अति महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान  प्रश्नोत्तरी

प्राचीन भारतीय इतिहास के 300 अति महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी

प्राचीन भारतीय इतिहास

1- हड़प्पा की खोज किसने की 

उत्तर- दयाराम साहनी ने 

2- मोहनजोदड़ो को खोज किसने की 

उत्तर- राखालदास बनर्जी 

3-सिंधु सभ्यता किस प्रकार की सभ्यता थी 

उत्तर- नगरीय सभ्यता ( शहरी )

4-सिंधु घाटी सभ्यता का वह कौनसा स्थल है जहाँ से ईंटों से निर्मित कृत्रिम गोदी ( डॉकयार्ड )  मिला है 

उत्तर- लोथल 

5-हड़प्पा का बिना दुर्गवाला एकमात्र नगर 

उत्तर- चन्हूदड़ो 

6-मातृदेवी की पूजा किस सभ्यता से सम्बंधित है 

उत्तर- सिंधु सभ्यता से 

7-मिथिला राज्य से संबंधित तीन प्राचीन ऋषि 

उत्तर- कपिल मुनि , गार्गी और मैत्रेय 

8-वैदिक काल में लोहे का प्रयोग किस समय हुआ 

उत्तर- 1000 ईसा पूर्व के आसपास 

9- श्रमण कौन थे 

उत्तर- वैदिक काल के वे अध्यापक जो वेद और ब्राह्मण विरोधी शिक्षा देते थे वह ‘श्रमण’ कलाते थे 

10-हिन्दू धर्म के चार आश्रम कौन से हैं 

उत्तर- ब्रह्मचर्य – गृहस्थ – वानप्रस्थ – सन्यास 

11- सबसे प्राचीन वेद कौनसा है 

उत्तर- ऋग्वेद 

12- उपनिषद का क्या अर्थ है 

उत्तर- पास बैठना 

13- महाभारत का प्रथम नाम 

उत्तर- जय सहिंता 

14- पशुपति शिव की प्राचीनतम उपास्थि 

उत्तर- सिंधु सभ्यता में 

15- किस प्रकार के वर्तन ( मृदभांड) भारत में द्वित्य नगरीकरण के प्रारम्भ का प्रतीक है 

उत्तर- उत्तरी काले पॉलिश युक्त बर्तन

16-  दिलवाड़ा ( माउन्ट आबू राजस्थान ) के मंदिर किस धर्म से सम्बंधित हैं

उत्तर- जैन धर्म

17- सत्यमेव जयते किस ग्रन्थ से है लिया गया है 

उत्तर- मुंडकोपनिषद 

18- हड़प्पा के लोगो की सामाजिक व्यवस्था कैसी थी 

उत्तर- उचित समतावादी 

19- सिंधु  लोगों के मकान बने थे 

उत्तर- पक्की ईंटों से 

20- शिलालेखों के अध्ययन को क्या कहते हैं 

उत्तर- एपिग्राफी ( पूरा विद्द्या अध्ययन )

21- मोहनजोदड़ो से प्राप्त अबसे बड़ी ईमारत 

उत्तर- अन्नागार (धान्यकोठार)

22- हड़प्पावासी सर्वाधिक उत्पादन किस वस्तु का करते थे 

उत्तर- कपास का 

23- लोथल क्यों प्रसिद्ध है 

उत्तर- यहाँ से बंदरगाह (डॉकयार्ड) मिला है 

24- वेद का क्या अर्थ है 

उत्तर- वेद का अर्थ है ‘ज्ञान’ या ‘जानना’

25- भारतीय संगीत  का उद्गम किस वेद को माना जाता है 

उत्तर- सामवेद को 

26- वैदिककाल में लिया जाने  वाला कर (tax)  कहलाता था 

उत्तर- बलि 

27-किस वेद में यज्ञ धार्मिक अनुष्ठानों का  वर्णन है 

उत्तर- यजुर्वेद में 

28- भारत की सबसे प्राचीन सभ्यता कौनसी है 

उत्तर- हड़प्पा सभ्यता (सिंधु  घाटी सभ्यता )

29- सिंधु सभ्यता  मुख्य व्यवसाय 

उत्तर- व्यापार और कृषि 

30- आर्य सर्वप्रथम किस भूभाग में आकर बसे 

उत्तर- सप्त सिंधु प्रदेश 

31- सिंधु सभ्यता की लिपि किस प्रकार की है 

उत्तर- चित्रात्मक ( अभी तक अपठनीय)

32- वैदिक काल में वर्ण व्यवस्था का आधार क्या था 

उत्तर- व्यवसाय 

33- सोलह महाजनपद वर्तमान में किस नाम से जाना जाता है 

उत्तर- मालवा 

34- महात्मा बुद्ध का समकालीन शासक 

उत्तर- बिम्बिसार (हर्यक वंश)

35- सिकंदर और पोरष की सेनाओं के मध्य युद्ध किस नदी के तट पर हुआ 

उत्तर- झेलम नदी के तट पर 

36- सिकंदर का गुरु कौन था 

उत्तर- अरस्तु 

37-  महात्मा बुद्ध को ज्ञान कहाँ प्राप्त  हुआ 

उत्तर- बोध गया 

38- बुद्ध ने अपना प्रथम उपदेश कहाँ दिया 

उत्तर- सारनाथ (वाराणसी )

39- गौतम बुद्ध का जन्मस्थान 

उत्तर- लुम्बिनी ( वर्तमान नेपाल की तराई में)

40-गौतम बुद्ध की पिता का नाम 

उत्तर- शुद्धोदन 

41- गौतम बुद्ध के बचपन का नाम 

उत्तर- सिद्धार्थ 

42- मानव दुखों के अंत के लिए बुद्ध ने कौनसे मार्ग बताये 

उत्तर- अष्टांगिक मार्ग 

43- नालंदा विश्वविद्यालय मुख्य रूप से किस धर्म की शिक्षा का महान केंद्र था 

उत्तर- बौद्ध धर्म 

44- त्रिपिटक किस धर्म के ग्रन्थ हैं 

उत्तर- बौद्ध धर्म 

45- अजंता की चित्रकारी किससे प्रेरित है 

उत्तर- दयालु बुद्ध 

46- बौद्धों के अनुसार महात्मा बुद्ध का अगला अवतार किसे मन गया 

उत्तर- मैत्रेय को 

46- बुद्ध ने किन दो वर्गों को अपने संघ से मुख्य रूप से जोड़ा 

उत्तर- शूद्र एवं स्त्रियों को

47- भारत में लिखित सबसे बाद का बौद्ध ग्रन्थ 

उत्तर- वामसाथपाकसिनी 

48- मिलिंदपन्हों किया है 

उत्तर- यह एक बौद्ध ग्रन्थ है जिसमें बौद्ध भिक्षु नागसेन और हिन्द – यूनानी शासक मिनांडर की बौद्ध धर्म पर चर्चा है 

49- तिब्बत में बौद्ध धर्म का प्रचार किसने किया 

उत्तर- पदमसंभव ने 

50- बुद्ध का क्या अर्थ है 

उत्तर- ज्ञानी व्यक्ति 

51- बुद्ध ने अपने उपदेश किस भाषा में दिए 

उत्तर- पालि भाषा में 

52- यूनानी शासक सेल्यूकस निकेटर को किसने पराजित किया 

उत्तर- चन्द्रगुप्त मौर्य ने 

53- मेगस्थनीज कौन था 

उत्तर- मेगस्थनीज चन्द्रगुप्त मौर्य के दरबार में सेल्युकस का भेजा गया राजदूत था 

54- इंडिका पुस्तक किसने लिखी 

उत्तर- मेगस्थनीज ने 

55- अशोक के अभिलेखों में उसकी किस पत्नी का नाम आता है 

उत्तर- कारुवाकी या चारुवाकि 

56- कलिंग युद्ध कब हुआ 

उत्तर- 261 ईसा पूर्व 

57- भारतीय रंगमंच में यवनिका( पर्दा) का प्रचलन किसने प्रारम्भ किया 

उत्तर- यूनानियों ने 

58- सीसा धातु के सिक्के किसने चलाये 

उत्तर- सातवाहन शासकों ने 

59- भारत में सर्वप्रथम किन शासकों ने सोने के सिक्के चलाये 

उत्तर- हिन्द-यूनानी शासकों ने 

60- भारत के लिए रेशम मार्ग ( सिल्क रुट) किसने आरम्भ किया 

उत्तर- सम्राट कनिष्क ने

61- जैन धर्म के प्रथम तीर्थकर 

उत्तर- ऋषभदेव

62- ‘शिलप्पदिकाराम’ तथा ‘मणिमेखलई’ किस भाषा के ग्रन्थ हैं और किस धर्म से सम्बंधित हैं 

उत्तर- तमिल भाषा हिन्दू धर्म से सम्बंधित 

63- बुद्ध, संघ ,  धम्म क्या कहलाते हैं 

उत्तर- त्रिरत्न 

64- जैन धर्म के वास्तविक संस्थापक 

उत्तर- महावीर स्वामी 

65- बुद्ध काल में विशिष्ट पहचान वाला वर्ण 

उत्तर- क्षत्रिय 

66- बौद्ध धर्म के प्रचार हेतु अशोक ने किन अधिकारियों की नियुक्ति की 

उत्तर-  धम्म महामात्रों की नियुक्ति की।

67- गौतम बुद्ध किस गणराज्य से संबंधित है

उत्तर- शाक्य गणराज्य से 

68- ‘कैवल्य’ (ज्ञान) किस धर्म से संबंधित है

उत्तर- जैन धर्म

69- बौद्ध संगीति किसके काल में हुई

उत्तर- अजातशत्रु के काल में 483 ईसा पूर्व राजगृह में

70- द्वितीय बौद्ध संगीति का आयोजन किसने और कहां कराया

उत्तर- राजा क़ालाशोक 383 ईसा पूर्व वैशाली

71- तृतीय बौद्ध संगीति का आयोजन किसने और कहां कराया

उत्तर- सम्राट अशोक ने 255 ईसा पूर्व पाटलिपुत्र

72- चतुर्थ बौद्ध संगीति का आयोजन कहां हुआ

उत्तर- ई० की प्रथम शताब्दी कनिष्क के शासन काल में कुंडलवन कश्मीर

73-अर्थशास्त्र का लेखक कौन हैं

उत्तर- चाणक्य (कौटिल्य)

74- छठी ईसा पूर्व का गणतंत्र राज्य जो जातियों का राज्य संघ था

उत्तर- वज्जि गणराज्य 

75- शक सम्वत किसके द्वारा प्रचलित किया गया 

उत्तर- सम्राट कनिष्क द्वारा 78 ईस्वी में 

76- हिन्द-यूनानी कला को किस नाम से जाना जाता है 

उत्तर- गांधार कला शैली 

77- भारत पर सर्वप्रथम किस विदेशी शासक ने आक्रमण किया 

उत्तर- डेरियस प्रथम 

78- प्राचीन काल में ईसाई धर्म का प्रचार करने कौन आया 

उत्तर- सेंट थॉमस (पार्थियन शासन काल)

79- किसके शिलालेखों में उसे ‘देवानाप्पिया पियदस्सी’ (देवताओं का प्रिय) खा गया है 

उत्तर- सम्राट अशोक को 

80- यूनानी शासक सेल्यूकस को पराजित कर भारत को यूनानी दासता से किसने मुक्त किया 

उत्तर- चन्द्रगुप्त मौर्य (305 ईसा पूर्व)

81- वह महानतम किसान नेता जिसने बौद्ध धर्म स्वीकार किया 

उत्तर- कुजाला 

82-आयुर्वेद का जनक 

उत्तर- धन्वंतरि 

83- मौर्यों की राजधानी कहाँ थी 

उत्तर- पाटलिपुत्र 

84- संगम साहित्य का सम्बन्ध किससे है 

उत्तर- तमिल साहित्य (पाण्ड्य शासकों से)

85- कलिंग का युद्ध कब हुआ 

उत्तर- 261 ईसा पूर्व अशोक द्वारा किया गया

86- किस शिलालेख में अशोक ने कलिंग युद्ध का वर्णन किया तथा युद्ध निति का त्याग किया 

उत्तर- वारहवें शिलालेख ( शिलालेख XIII)

87- अशोक ने श्रीलंका में बौद्ध धर्म के प्रचार हेतु किसे भेजा 

उत्तर- अपने पुत्र महेंद्र और पुत्री संघमित्रा को 

88- सातवाहन वंश का महानतम शासक 

उत्तर- गौतमी पुत्र शतकर्णि 

89- प्राचीन भारत का सबसे प्रसिद्ध विश्वविद्यालय 

उत्तर- तक्षशिला 

90- शून्य के सिद्धांत का प्रतिपादक 

उत्तर- आर्यभट्ट 

91- रविकीर्ति (ऐहोल प्रसस्ति का लेखक) किसके दरबार का सदस्य था 

उत्तर- पुलकेशिन द्वित्य 

92- गुप्तकाल का चाँदी का सिक्का 

उत्तर- रुपया 

93- बाणभट्ट किसका राजकवि था 

उत्तर- हर्षवर्धन का 

94- कुमारगुप्त ने किस विश्वविद्यालय की  

उत्तर- नालंदा विश्वद्यालय 

95- आर्यभट्ट और वराहमिहिर किस काल से सम्बंधित थे 

उत्तर- गुप्तकाल से ( चन्द्रगुप्त द्वित्य)

96- चन्द्रगुप्त विक्रमाद्वित्य के दरबार का प्रसिद्द संस्कृत कवि 

उत्तर- कालिदास 

97- शासकों की सरकारी काम-काज की भाषा 

उत्तर- संस्कृत 

98- हूणों को पराजित करने वाला गुप्त शासक 

उत्तर- स्कन्द गुप्त 

99- किस शासक को भारत का नेपोलियन कहा जाता है 

उत्तर- समुद्रगुप्त 

100- कादंबरी और हर्षचरित का लेखक 

उत्तर- बाणभट्ट 

101-समुद्रगुप्त का दरवारी कवि कौन था 

उत्तर- हरिषेण समुद्रगुप्त का दरवारी कवि था उसने इलाहबाद का स्तम्भ लेख लिखवाया 

102- किस चालुक्य शासक ने 738 ईस्वी अरबों को पराजित किया था

उत्तर- चालुक्य शासक विक्रमादित्य द्वित्य (733-745) के सामंत अवनिजनाश्रय पुलकेशी ने अरबों को खदेड़ा। 

103- नरसिंह वर्मन प्रथम ने किस चालुक्य शासक को पराजित किया 

उत्तर- पुलकेशिन द्वित्य को 

104- भारत पर आक्रमण करने वाले प्रथम मुस्लिम कौन थे 

उत्तर- अरब के मुस्लिम शासक 

105- प्रथम मुस्लिम शासक जिसने भारत पर आक्रमण किया 

उत्तर- मुहम्मद बिन कासिम 711 ईस्वी 

106- अरबों के भारत पर आक्रमण का इतिहास किस पुस्तक में मिलता है 

उत्तर- ‘चाचनामा’ पुस्तक जो अरबी भाषा में लिखी है 

107- किस राष्ट्रकूट शासक ने एलोरा के कैलाश मंदिर का निर्माण कराया 

उत्तर- कृष्ण प्रथम ने 

108- ठोस चट्टानों को काटकर कौनसा मंदिर बनाया गया 

उत्तर- एलोरा का कैलाश मंदिर राष्ट्रकूट शासकों के समय में 

109- महाबलीपुरम के सात मंदिरों (पैगोडा) का निर्माण  संरक्षण किन शासकों ने किया 

उत्तर- पल्ल्व शासकों ने

110- वह कौनसा शासक है जिसने प्रथम बार नौसेना बनाई और अरब सागर में सर्वोच्चता स्थापित की 

उत्तर- चोल शासक राज राज प्रथम (985-1014 ईस्वी )

111- चोल शासक करिकाल ने किस नगर की नींव रखी 

उत्तर- पुहार नगर की नींव चोल शासक करिकाल ने रखी इसके अतिरिक्त उसने सिंचाई के लिए काबेरी नदी के मुहाने पर बांध का निर्माण भी कराया 

 112- चोलों ने जिन मंदिरों का निर्माण कराया अधिंकांश वह किस देवता को समर्पित हैं 

उत्तर- भगवान शिव को 

113- महमूद गजनबी (971-1030 ईस्वी ) के साथ कौनसा विद्वान् भारत आया 

उत्तर- अलबरूनी (973 -1048 ईस्वी )

114- भारत में मुहम्मद गोरी को किस शासक ने प्रथम बार पराजित किया 

उत्तर- गुजरात के बघेला शासक भीम द्वित्य 

115- ‘उत्तरामेरूर’ शिलालेख किससे सम्बंधित है 

उत्तर- यह शिलालेख चोल शासकों से सम्बंधित है जिसमें चोलों की ग्राम प्रशासन व्यवस्था का वर्णन है 

116- बादामी के चालुक्य वंश का सबसे प्रतापी शासक कौन था 

उत्तर- पुलकेशिन द्वित्य 

117- राष्ट्रकूट शासक अमोघवर्ष ने कौनसी पुस्तक लिखी 

उत्तर- कविराजमार्ग 

118- भोज (मिहिर भोज) किस वंश से संबंधित है 

उत्तर- प्रतिहार वंश से 

119- अजंता-एलोरा की गुफाएं कहाँ हैं 

उत्तर- औरंगाबाद (महाराष्ट्र)

120-महात्मा बुद्ध की सबसे बड़ी मूर्ति कहाँ थी 

उत्तर- बामियान अफगानिस्तान (अब नष्ट की जा चुकी है)

121- अंकोरवाट का मंदिर कहाँ है 

उत्तर- कम्बोडिया 

122- अजंता की गुफाएं किससे सम्बंधित

उत्तर- जातक कथाएं (बौद्ध धर्म)

123- व्याकरण ग्रन्थ ‘अष्टाध्यायी’ की रचना किसने की 

उत्तर- पाणिनि ने 

124- अजंता की कलाकृतियां किन शासकों के संरक्षण में बनी 

उत्तर- गुप्त शासकों के समय 

125- पेशावर का अन्य किस नाम से जाना जाता है 

उत्तर- पुरुषपुर 

126- खगोल विज्ञान से सम्बंधित पुस्तक ‘पंचसिद्धान्तिका’ की रचना किसने की 

उत्तर- आचार्य वराहमिहिर 

127- विष्णु शर्मा की प्रसिद्ध पुस्तक 

उत्तर- पंचतंत्र 

128- अंकोरवाट (पुराना नाम यशोधरपुर) कम्बोडिया के प्रसिद्ध विष्णु मंदिर किसने बनवाया 

उत्तर- ख्मेर साम्राज्य के शासक सूर्यवर्मन द्वित्य (1113-1150) ने कराया 

129- धातु के सिक्के सर्वप्रथम किस काल में प्रचलित हुए 

उत्तर- बुद्ध काल में 

130- हड़प्पा सभ्यता में सबसे पूजनीय कौन था 

उत्तर- मातृदेवी 

131- हड़प्पा सबसे ज्यादा किस धातु का प्रयोग होता था 

उत्तर- कांसा धातु

132- मोहनजोदड़ो कहाँ स्थित है 

उत्तर- लरकाना (पाकिस्तान)

133-  गुप्त वंश का संस्थापक कौन था 

उत्तर- श्रीगुप्त 

134-नालंदा विश्वविद्यालय किसने बनवाया 

उत्तर- कुमारगुप्त ने 

135- वह कौनसी शैली है जिसे ‘ग्रीको रोमन बौद्ध आर्ट’ के नाम से भी जानते है 

उत्तर- गांधार कला शैली 

136- अशोक के शिलालेखों की लिपि क्या है 

उत्तर- ब्राह्मी 

137- सातवाहन साम्राज्य का संस्थापक कौन था 

उत्तर- सिमुक 

138- कनिष्क ने किस धर्म को संरक्षण दिया 

उत्तर- बौद्ध धर्म को 

139- सिकंदर के भारत पर आक्रमण के समय चन्द्रगुप्त मौर्य कहाँ था 

उत्तर- चाणक्य के साथ तक्षशिला में अध्ययन करता था 

140- मौर्य वंश का अंत किसने किया 

उत्तर-  पुष्यमित्र शुंग ने अंतिम मौर्य शासक ब्रहद्रथ की हत्या करके मौर्य वंश का अंत किया 

141- खारबेल कहाँ के शासक थे 

उत्तर-  खारबेल चेदि वंश के कलिंग( आधुनिक उड़ीसा) के शासक थे 

142- अशोक के शिलालेखों को सर्वप्रथम किसने पढ़ा 

उत्तर- जेम्स प्रिंसिप ने 1837 में 

143- कनिष्क कब सिंहासन पर बैठा 

उत्तर- 78 ईसा पूर्व 

144- शक संवत  किसने चलाया 

उत्तर- कनिष्क ने 

145- इलाहबाद स्तम्भ लेख का सम्बन्ध किससे है 

उत्तर- समुद्रगुप्त से 

146- गुप्त संवत किसने प्रचलित किया 

उत्तर- चन्द्रगुप्त प्रथम 

147- चन्द्रगुप्त द्वितीय की उपाधि क्या थी 

उत्तर- विक्रमादित्य 

148- हर्षवर्धन का दरबारी कवि 

उत्तर- बाणभट्ट

149- हर्ष ने कन्नौज सभा का आयोजन किसके सम्मान में किया 

उत्तर- ह्वेनसांग के सम्मान में 

150- अलवर संतों का आविर्भाव किस राज्य से हुआ 

उत्तर- तमिलनाडु से 

151- हर्षवर्धन का समकालीन दक्षिण का शक्तिशाली शासक कौन था 

उत्तर- उत्तर- पुलकेशिन द्वित्य 

152- अजंता की गुफाएं किन शासकों के शासनकाल में निर्मित की गयीं 

उत्तर- गुप्त  काल में 

153- भोपाल शहर की स्थापना किसने की 

राजा भोज ने 

154- प्रशिद्ध कैलाश मंदिर किस स्थान पर है 

उत्तर- एलोरा 

155- राष्ट्रकूट वंश का संस्थापक कौन था 

उत्तर- दन्तिदुर्ग 

156- महाबलीपुरम की स्थापना किसने की 

उत्तर- पल्ल्व शासकों ने 

157- रथ मंदिर कहाँ मिलते हैं 

उत्तर- महाबलीपुरम 

158- बृहदेश्वर मंदिर कहाँ है 

उत्तर- तंजौर 

158- श्रीलंका और दक्षिण पूर्व एशिया को जितने वाले शासक 

उत्तर- चोल शासक 

159- गंगा को उत्तर से दक्षिण ले जाने वाला शासक 

उत्तर- राजेंद्र चोल 

160- तिरुचिरापल्ली जनपद के दक्षिण में स्थित जनपद का नाम 

उत्तर- पुदुक्कोट्टम 

161- म्यांमार ( बर्मा) का प्राचीन नाम 

उत्तर- स्वर्ण भूमि 

162- राष्ट्रकूट शासकों की प्रारंभिक राजधानी 

उत्तर- ऐहोल 

163- मुहम्मद गोरी ने पृथ्वीराज चौहान को किस युद्ध में पराजित किया 

उत्तर- तराइन के द्वित्य युद्ध (1192 ईस्वी ) में इसके बाद गोरी ने दिल्ली पर अधिकार कर लिया 

164- किस पल्ल्व शासक के समय पल्लवों और चालुक्यों के मध्य लम्बा संघर्ष शुरू हुआ 

उत्तर- महेंद्र वर्मन प्रथम के समय 

165- एलोरा की गुफाएं किस धर्म से सम्बंधित हैं 

उत्तर- हिन्दू , बौद्ध और जैन धर्म से सम्बंधित हैं 

166- दिलवाड़ा के जैन मंदिरों का निर्माण किन शासकों ने कराया 

उत्तर- चालुक्य शासक वस्तुपाल और तेजपाल नामक दो भाइयों ने 1231 ईस्वी में कराया 

167- कांचीपुरम का प्रसिद्ध मंदिर ‘वैकुण्ठ पेरुमल’ का निर्माण किसने कराया 

उत्तर- नंदी वर्मन द्वित्य ने कराया 

168- ऐहोल शिलालेख क़िस्से सम्बंधित है 

उत्तर- पुलकेशिन द्वित्य से सम्बंधित है 

169- भुवनेश्वर के लिंगराज मंदिर का निर्माण कब और किसने कराया

उत्तर-  ययाति केशरी ने 11वीं शताब्दी में बनवाया 

170- साँची का महान स्तूप का निर्माण किसने कराया 

साँची के स्तूप का निर्माण सम्राट अशोक ने तीसरी सदी ईसा पूर्व में कराया इसमें भवन बुद्ध  के अवशेष रखे थे 

171- किउत्तर- स वेद में प्राचीन वैदिक राजाओं और ऋषियों के बारे में जानकारी है 

उत्तर- ऋग्वेद में 

172-हड़प्पा किस नदी के किनारे स्थित है 

उत्तर- रावी नदी के किनारे 

173- कालीबंगा किस प्रदेश में है 

उत्तर- राजस्थान 

174- मानव द्वारा प्रयुक्त प्रथम धातु 

उत्तर- तांबा 

175- कालीकट का एक अन्य प्रचलित नाम 

उत्तर- कोझिकोड 

176- वैदिक कालीन वर्ण व्यवस्था का आधार किया था 

उत्तर- व्यावसायिक श्रम विभाजन 

177- वैदिक आर्यों का प्रारंभिक मुख्य भोजन 

उत्तर- मांस और बाद में दूध और उससे बने पदार्थ 

178- दक्षिण भारत में आर्य सभ्यता का प्रसार किसने किया 

उत्तर- अगस्त्य ऋषि ने 

179- किस देश ने मोहनजोदड़ो से प्राप्त कांस्य निर्मित ‘नर्तकी की मूर्ति’ को बापस देने की मांग की है 

उत्तर- पाकिस्तान ने 

180- चन्द्रगुप्त मौर्य का प्रधानमंत्री कौन था 

उत्तर- चाणक्य ( कौटिल्य) था जिसने अर्थशास्त्र नामक ग्रन्थ की रचना की 

181- प्राचीन चोल साम्राज्य की राजधानी 

उत्तर- उरैयुर 

182- संगम युग में यूनानी व्यापार का प्रमुख केंद्र 

उत्तर- मुसिरि 

183- तमिल ग्रन्थ जीवक चिंतामणि किस धर्म से सम्बंधित है 

उत्तर- जैन धर्म से 

184- पंड्या शासकों की राजधानी 

उत्तर- मदुरै 

185- चरक कौन थे 

उत्तर- कनिष्क के दरबार के प्रशिद्ध चिकित्सक 

186- अजंता की गुफाओं में उत्कीर्णन का कार्य किन शासकों ने शुरू कराया 

उत्तर- सातवाहन शासकों ने 

187- जूनागढ़ शिलालेख का सम्बन्ध किस शासक से है 

उत्तर- शक शासक रुद्रदामन से 

188- चन्द्रगुप्त ने अपने अंतिम समय में किस धर्म को अंगीकार किया 

उत्तर- जैन धर्म को 

189- मौर्य काल का प्रसिद्ध शिक्षा का केंद्र 

उत्तर- तक्षशिला 

190- संस्कृत का प्रथम व्याकरणविद 

उत्तर- पाणिनि 

191- किस अभिलेख से गौतम बुद्ध के जन्मस्थान का पता चलता है 

उत्तर- सम्राट अशोक के रुम्मिनदेई स्तम्भ से 

192- बुद्ध का प्रिय शिष्य 

उत्तर- आनंद 

193- बुद्ध के प्रथम उपदेश ( सारनाथ ) को किस नाम से जाना जाता है 

उत्तर- धर्मचक्र प्रवर्तन ( धम्मचक्कपबत्तनसुत्त)

194- जैन साहित्य को काया कहा जाता है 

उत्तर- आगम 

195- अशोक ने किस बौद्ध भिक्षु से प्रभावित होकर बौद्ध धर्म अंगीकार किया 

उत्तर- उपगुप्त से 

196- आजीवक सम्प्रदाय का सम्बन्ध किससे है 

उत्तर-  इस समप्र्दाय की स्थापना मक्खलि गोसाल ने की थी इसका सम्बंध नियतिवाद से है 

197-  बौद्ध धर्म में बुद्ध के जन्म का प्रतीक क्या है 

उत्तर-  कमल व सांड 

198- ललित विस्तार ग्रन्थ के आधार पर किसने लाइट ऑफ़ एशिया लिखी थी 

उत्तर- एडविन अर्नाल्ड ने 

199- नयनार कौन थे 

उत्तर- शैव मतानुयायी 

200- बौद्धों के पवित्र ग्रन्थ 

उत्तर- त्रिपिटक 

201- जातक  क्या हैं 

उत्तर- जातकों में बुद्ध के जन्म  सम्बंधित काल्पनिक कथाएं हैं 

202- अजंता की चित्रकारी किससे सम्बंधित है 

उत्तर- बौद्ध धर्म से 

203- महात्मा बुद्ध को निर्वाण ( मृत्यु ) कहाँ प्राप्त हुआ 

उत्तर- कुशीनगर 

204- महावीर स्वामी मि काटा का नाम 

उत्तर- त्रिशला 

205- मगध के किस शासक को पितृहन्ता ( पिता का हत्यारा ) कहा गया है 

उत्तर- अजातशत्रु को 

206- उपनिषद क्या हैं 

उत्तर- हिंदू दर्शन का स्रोत 

207-  हर्षवर्धन अपनी धार्मिक सभा का आयोजन कहाँ करता था 

उत्तर- प्रयाग में 

207- किस शासक को उसके सिक्कों पर वीणा बजाते दिखाया गया है 

उत्तर- समुद्र्गुप्त को 

208- गुप्त शासकों ने सर्वाधिक किस धातु के सिक्के चलाये 

उत्तर- सोने के 

209- किस गुप्त शासक ने विक्रमादित्य की उपाधि धारण की 

उत्तर- चन्द्रगुप्त द्व्तीय ने 

210- किस गुप्त  शासक के काल को स्वर्ण युग खा जाता है 

 उत्तर- चन्द्रगुप्त द्व्तीयके शासन काल को स्वर्ण युग कहा जाता है 

211- चीनी यात्री फाह्यान किसके दरबार में आया 

उत्तर- चन्द्रगुप्त द्व्तीय के दरबार में 

213- भारत रोमन व्यापार किस कारण समाप्त हुआ 

उत्तर- हूणों द्वारा रोम पर आक्रमण के बाद 

214- भारत का नेपोलियन 

उत्तर- समुद्रगुप्त

215- कनिष्क का राज वैद्य 

उत्तर- चरक 

216- चन्द्रगुप्त की मृत्यु कैसे हुयी 

उत्तर- चन्द्रगुप्त ने अपने अंतिम समय में जैन धर्म स्वीकार किया और जैन आचर्य भद्रबाहु  कर्णाटक के श्रवणबेलगोला में चंद्रगिरि पहाड़ी पर संलेखना विधि से अपने प्राण त्याग दिए 

217- उत्तर- वराहमिहिर कौन था 

उत्तर- खगोलशास्त्री 

218- लिच्छवि दौहित्र किसे कहा जाता है 

उत्तर- समुद्रगुप्त को 

219- किस शिलालेख को प्रयाग प्रशस्ति खा जाता है 

उत्तर- इलाहबाद स्तम्भ लेख 

220- किस अभिलेख में सती प्रथा का प्राचीनतम उल्लेख मिलता है 

उत्तर- भानुगुप्त के एरण अभिलेख से 

221- चालुक्य साम्राज्य कहाँ था 

उत्तर- दक्षिण भारत में 

222- किस शासक ने विक्रमशिला विश्विद्यालय की स्थापना की 

उत्तर- पाल शासक धर्मपाल ने 

223- गीत गोविंद के लेखक 

उत्तर- जयदेव 

224- महाबलीपुरम के रथ मंदिरों का निर्माण किन शासकों के शासन काल में हुआ 

उत्तर- पल्ल्व शासकों के काल में 

225- अजंता एलोरा की गुफाओं का विकास किन शासकों के शासन काल में हुआ 

उत्तर- राष्ट्रकूट शासकों के काल में 

226- चोलों की राजधानी 

उत्तर- तंजौर 

227- पृथ्वीराज रासो का रचयिता 

उत्तर- चंदरबरदाई 

228- सोमनाथ के मंदिर को किसने लूटा 

उत्तर- महमूद गजनबी ने1025 ईस्वी में 

229- सिंध पर आक्रमण करने वाला प्रथम अरब का आक्रमणकारी 

उत्तर- मुहम्मद बिन कासिम 

230- वर्तमान असम के प्राचीन नाम 

उत्तर- कामरूप और प्राग्ज्योतिषपुर 

231- मृच्छकटिकम की रचना किसने की और मृच्छकटिकम का क्या अर्थ है 

उत्तर- इसकी रचना शूद्रक ने की मृच्छकटिकम का अर्थ है ‘मिटटी की छोटी गाडी’

232- भारत का राजकीय चिन्ह क्या है 

उत्तर- अशोक स्तम्भ का शीर्ष भाग 

233- श्री रामानुजाचार्य का जन्मस्थान 

उत्तर- श्रीपेरबंदुर 

234- लिंगराज मंदिर कहाँ है 

उत्तर- भुवनेश्वर 

234- सत्यमेव जयते कहाँ से लिया गया हैं 

उत्तर- मुण्डकोपनिषद से 

235- भारत की रुई अन्य रूईयों से अधिक सफ़ेद है , यह विचार किसका है 

उत्तर- मेगस्थनीज ने इंडिका पुस्तक में यह लिखा है 

236- गुप्त शासकों के सिक्कों के नाम 

उत्तर- दीनार , द्राम , रूपक  और सुवर्ण 

237- अंतिम मौर्य सम्राट 

उत्तर- ब्रहद्रथ 

238-वैदिक काल में दस राजाओं का युद्ध कहाँ हुआ 

उत्तर- पुरुष्णी नदी के किनारे भरत जान के राजा सुदास और दस राजाओं का संघ के बीच हुआ 

239- सोमपुरी विश्वविद्यालय की स्थापना किसने की 

उत्तर- बंगाल के पाल शासक धर्मपाल ने 

240- जगदल विश्वविद्यालय की स्थापना किसने की 

उत्तर- पाल शासक रामपाल ने 

245- गौतम बुद्ध की माता महामाया किस वंश से सम्बंधित थी 

उत्तर- कोलिय वंश से 

244- बल्लभी विश्वविदयालय का विकास किसने कराया 

उत्तर- भट्टारक ने 

245- बौद्ध धर्म का कौनसा सम्प्रदाय मूर्ति पूजा में विश्वास नहीं करता 

उत्तर- हीनयान सम्प्रदाय 

 246- बौद्ध धर्म की नैतिक शिक्षा किस पिटक में हैं 

उत्तर- सुत्तपिटक 

247- किस बौद्ध संगीति में बौद्ध धर्म दो सम्प्रदायों हीनयान और महायान में बंट गया 

उत्तर- चतुर्थ बौद्ध संगीति कुण्डलवन कश्मीर 72 ईस्वी ( अध्यक्ष वसुमित्र और उपाध्यक्ष अश्वघोष )

248- बुद्ध के गृह त्याग का प्रतीक 

उत्तर- घोड़ा 

249- बुद्ध के निर्वाण का प्रतीक 

उत्तर- बोधिवृक्ष 

250- गौतम बुद्ध का सारथि कौन था 

उत्तर- चन्ना 

260- गौतम बुध्द का शाही घोड़ा 

उत्तर- कंथक 

261- सबसे प्राचीन अभिलेख 

उत्तर- बोगाजकोई तुर्की 

262- अष्टांग संग्रह की रचना किसने की 

उत्तर- वाग्भट्ट ने की यह आयुर्वेद से संबंधित पुस्तक है 

263- विक्रमशिला विश्वविदयालय किस गांव में है 

उत्तरउत्तर- अंतीचक 

264- परम सौगात की उपाधि किसने धारण की 

उत्तर- राजयवर्धन ( हर्ष की बहन का पति )

265- गुप्त शासकों के बाद ‘गरुड़’ को किन शासकों ने अपना राजचिन्ह बनाया 

पल्लव शासकों ने 

266- किस सातवाहन शासक ने अपने नाम के सिक्के जारी किये 

उत्तर- शातकर्णि प्रथम ने 

267- चार अश्वमेध यज्ञों का आयोजन करने वाला शासक 

उत्तर- प्रवरसेन प्रथम (वाकाटक वंश)

268- सीरिया के साथ सम्बन्ध बनाने वाले शासक 

उत्तर- मौर्य  शासक 

269- हिन्द-यवन शासक मिनांडर प्रथम की राजधानी 

उत्तर- तक्षशिला 

270- गरुड़ स्तम्भ किसने बनवाया 

उत्तर- ग्रीक राजदूत हेलियोडोरस ने 

271- बृहत्कथा की रचना किसने की 

उत्तर- गुणाढ्य ने 

272- गाथासप्तशती की रचना किसने की 

उत्तर- सातवाहन शासक हाल ने 

273- किन शासकों ने ब्राह्मणों को भूमि दान दी 

उत्तर- सातवाहन शासकों ने 

274- किस अभिलेख में अशोक ने लुम्बिनी को करमुक्त कर सिर्फ 1/8  वां भाग कर के रूप में लेने की घोषणा की 

उत्तर- रूमिनदेई अभिलेख 

275- प्रकृत भाषा की व्याकरण प्रकृत प्राकृत प्रकाश की रचना किसने की 

उत्तर- वररुचि ने 

276- नभिवर्ष किस देश का ऐतिहासिक नाम है 

उत्तर- भारत का 

277- जैन धर्म के 22 वे तीर्थकर 

उत्तर- अरिष्टिनेमी 

278- राजा ब्रह्मणों को छोड़ सबका स्वामी है यह विचार किसका है 

उत्तर- गौतम ऋषि का 

279- किस चोल शासक ने मालदीव को जीता 

उत्तर- राजराज  ने 

280- कल्पद्रुम किसकी रचना है 

उत्तर- लक्ष्मीधर ( गहड़वाल वंश का मंत्री )

281- चावल की खेती का प्राचीनतम साक्ष्य 

उत्तर- बेलन घाटी इलाहबाद 

282- सिंधु सभ्यता के किस स्थल से अग्निवेदिकाएँ प्राप्त हुई हैं 

उत्तर- कालीबंगन 

283- मौर्यकाल में भूराजस्व एकत्र करने वाला अधिकारी 

उत्तर- समाहर्ता 

284 – भारत को इंडिया नाम किसने दिया

उत्तर- यूनानियों ने 

285- सिंधु सभ्यता में चावल के साक्ष्य कहँ से मिले हैं 

उत्तर- लोथल एवं रंगपुर से 

286- वर्धन वंश की राजधानी 

उत्तर- थानेश्वर 

287- मेसोपोटामिया का क्या अर्थ है 

उत्तर- दो नदियों के बीच का का भूभाग (दोआब )

288 – चाक का अविष्कार किस काल में हुआ 

उत्तर- नवपाषाण काल 

289- श्रीनगर की स्थापना किसने की 

उत्तर- अशोक ने वितस्ता नदी के तट पर 

290- होयसल वंश की राजधानी 

उत्तर- द्वार समुद्र 

291- महावीर के 11 शिष्य क्या कहलाते थे 

उत्तर- गणधर

292- सांख्य दर्शन के प्रवर्तक कौन थे 

उत्तर- कपिल मुनि 

293- योगदर्शन के प्रवर्तक कौन थे 

उत्तर- पतंजलि ऋषि 

294- आग का अविष्कार किस काल में हुआ 

उत्तर- पुरापाषाण काल में 

295- ऋग्वेद की सबसे पवित्र नदी 

उत्तर- सरस्वती 

296- गहड़वाल वंश का संस्थापक 

उत्तर- चंद्रदेव 

297 – महावीर स्वामी का प्रथम शिष्य 

उत्तर- जमाली 

298- आदिमानव का प्रथम पालतू पशु 

उत्तर- कुत्ता 

299- कल्याणी के चालुक्य वंश का संस्थापक 

उत्तर- तैलप द्वितीय 

300- खरोष्ठी लिपि किस प्रकार लिखी जाती थी 

उत्तर- दाईं से बाईं ऒर


Share This Post With Friends

Leave a Comment

Discover more from 𝓗𝓲𝓼𝓽𝓸𝓻𝔂 𝓘𝓷 𝓗𝓲𝓷𝓭𝓲

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading